[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Tags Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Tag: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में 5 अक्टूबर 2020 को शुरू हुआ था. यह बंगाली सीरीज कुसुम डोला का हिंदी रीमेक है. कॉकरो एंटरटेनमेंट और शैका फिल्म्स द्वारा निर्मित सीरियल को आप स्टार प्लस के अलावा डिज्नी+ हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. शो की शुरूआत आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा से हुई थी. तीनों के बीच लव एंगल दिखाया गया था. नील ने विराट, ऐश्वर्या ने पाखी और आयशा ने सई का किरदार निभाया था.
गुम है किसी के प्यार में की कहानी की बात करें तो विराट एक आईपीएस ऑफिसर होता है. विराट को पाखी से प्यार होता है, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों की वजह से उसकी शादी सई से हो जाती है. हालांकि पाखी, विराट के बड़े भाई से शादी करके उसके घर आ जाती है. उसे लगता है विराट अभी भी उससे प्यार करता है. इस वजह से वह बार-बार सई और विराट की जिंदगी में परेशानियां खड़ी करती रहती है. सई और विराट की बेटी होती है, जिसका नाम सवी होता है और बेटे का नाम वीनू होता है. सई-विराट की मौत लोगों की जान बचाते हुए हो जाती है.
गुम है किसी के प्यार में आयशा सिंह, नील भट्ट की मौत के बाद दूसरा लीप आता है. शो की कहानी अब उनकी बेटी सवी यानी भाविका शर्मा के ईद-गिर्द घूमने लगती है. सवी की शादी ईशान यानी शक्ति अरोड़ा से होती है, लेकिन वो प्यार रीवा यानी सुमित सिंह से करता है. शो की कहानी में वीनू, ईशान की मौत हो जाती है. अब शो में तीसरा लीप आ गया है. इसमें भाविका शर्मा के साथ हितेश भारद्वाज लीड रोल निभा रहे हैं. सवी और रजत की हाल ही में शादी हुई है और दोनों की लव स्टोरी शुरू होने वाली है. सवी ने रजत की बेटी सई की कस्टडी उन्हें मिल सकें, इसलिए रजत से शादी की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel