[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सच में टूट गई नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी? 4 साल बाद तलाक की अर्जी दायर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सच में टूट गई नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी? 4 साल बाद तलाक की अर्जी दायर

0
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सच में टूट गई नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी? 4 साल बाद तलाक की अर्जी दायर
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा हो रहे अलग, फोटो- इंस्टाग्राम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में आपको याद होगा. इसमें विराट और पाखी का किरदार नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने निभाया था. शो में दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लगती थी. काफी समय से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थी कि नील और ऐश्वर्या के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. ऐसा भी कहा जा रहा था कि उनके रिश्ते के बीच खटास आ गई और दोनों अलग होने वाले हैं. हालांकि इसपर ना तो नील और ना ही ऐश्वर्या ने कुछ कहा. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो कपल ने आधिकारिक तौर पर डिवोर्स के लिए अर्जी दे दी है.

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा हो रहे अलग

न्यूज18 शोशा की एक रिपोर्ट के अनुसार,” नील और ऐश्वर्या लंबे समय से अलग रह रहे हैं. अब उन्होंने ऑफिशियली तलाक के लिए अर्जी दे दी है और जल्द ही औपचारिकताएं शुरू होने की संभावना है. हमें नहीं पता कि किस बात की वजह से उनके बीच दिक्कतें शुरू हुई. हालांकि इतना तय है कि अब वह दोनों अलग हो रहे.” इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कोई कमेंट नहीं किया है.

साल 2021 में नील- ऐश्वर्या ने की थी शादी

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पहली बार गुम है किसी के प्यार में के सेट पर पहली बार मिले थे. दोनों में दोस्ती हुई और उसके बाद उन्हें प्यार हो गया. शो में दोनों विराट और पाखी का किरदार निभाते थे. शो में ही काम करते हुए उन्होंने साल 2021 की शादी कर ली. इसके बाद वह बिग बॉस 17 और स्मार्ट जोड़ी में साथ में नजर आए थे. कुछ समय से दोनों साथ में नजर नहीं आ रहे थे और इसके बाद उनके अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगी. ऐश्वर्या के गणेश चतुर्थी और दिवाली समारोह में भी एक्टर कहीं नजर नहीं आए थे.

यह भी पढ़ें Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, बोली- लगभग फाइनल हो गई थी रोल के लिए, इस वजह से हो गई रिजेक्ट

यह भी पढ़ें- Jatadhara Movie Review: रहस्य और रोमांच का चौंकाने वाला संगम, ‘जटाधारा’ में धन पिशाचनी बनकर खूब डराएगी सोनाक्षी सिन्हा

Previous article Bihar Election 2025: कमांड कंट्रोल सेंटर से बूथों की लाइव मॉनिटरिंग, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आयोग का कड़ा इंतजाम
Next article Bihar Election 2025: बगहा में अमित शाह बोले- किसी की हिम्मत नहीं कि जीविका दीदियों से 10-10 हजार वापस ले ले
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel