[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की आशिका अब इस सीरीज में कर रही काम, निभा रही ये किरदार, जानें कहां आएगा ये शो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की आशिका अब इस सीरीज में कर रही काम, निभा रही ये किरदार, जानें कहां आएगा ये शो

0
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की आशिका अब इस सीरीज में कर रही काम, निभा रही ये किरदार, जानें कहां आएगा ये शो
गुम है किसी के प्यार में फेम कावेरी प्रियम का नया शो, फोटो- इंस्टाग्राम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में अब टीवी पर नहीं आता और शो बंद हो चुका है. सीरियल में जब हितेश भारद्वाज की एंट्री हुई थी, तब एक्ट्रेस कावेरी प्रियम भी शो में शामिल हुई थी. शो में उन्होंने हितेश यानी रजत की एक्स वाइफ आशिका का किरदार निभाया था. उनका किरदार नेगेटिव था और इस रोल ने उन्हें लोकप्रियता भी दिलाई. हालांकि लीप के बार हितेश के साथ-साथ कावेरी का भी ट्रैक मेकर्स ने खत्म कर दिया था. अब उनके फैंस जानकर खुश होंगे कि उनके हाथ नया शो लग गया है.

गुम है किसी के प्यार में फेम कावेरी प्रियम अब इस सीरीज में आएंगी नजर

कावेरी प्रियम रोमांटिक ड्रामा सीरीज दूरियां में नजर आएगी. इसका प्रोमो आ चुका है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस दिख रही है. इसमें एक्टर रणदीप राय, समर्थ जुरेल और ईशा सिंह भी अहम किरदार में दिखेंगे. ये सीरीज यूट्यूब चैनल जार सीरीज पर आएगी. इसमें उनके किरदार का नाम सोनिया है. इस सीरीज में काम करने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, “सच कहूं तो, काफी समय हो गया है जब हमने सच में कोई अच्छी लव स्टोरी देखी हो. दूरियां रिश्तों की परफेक्ट तस्वीर नहीं दिखाती, बल्कि उन मुश्किलों, दरारों और खामोशियों को सामने लाती है जो असल में रिश्तों को परिभाषित करती हैं.”

कावेरी प्रियम ने अपने किरदार को लेकर क्या कहा?

कावेरी प्रियम ने अपने किरदार को लेकर कहा, “मैंने इस किरदार को इसलिए चुना क्योंकि ये कोई सीधी-सादी, एक-तरफा हीरोइन नहीं है. सोनिया अपने प्रोफेशनल जीवन में मजबूत, सफल और दृढ़ है, लेकिन निजी जिंदगी में वह नाज़ुक, भावुक और कमियों से भरी है. वह ऐसे इंसान से प्यार कर बैठती है जो पहले से किसी और के साथ है. सोनिया का किरदार निभाना मेरे लिए महत्वाकांक्षा, जुनून, नर्म दिल और टूटे दिल की परतों को एक साथ जीने जैसा था.”

Previous article Vikram Bhatt: हॉरर फिल्मों के डायरेक्टर विक्रम भट्ट के घर में छाया मातम, मां वर्षा भट्ट का 85 की उम्र में हुआ निधन
Next article गुमला में सड़क दुर्घटना में 12 साल के बच्चे की मौत के बाद हंगामा, रोड जाम
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel