[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: एक बार फिर गूंजेगी सई-विराट की कहानी, गुम है किसी के प्यार में का री-रन कंफर्म

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: एक बार फिर गूंजेगी सई-विराट की कहानी, गुम है किसी के प्यार में का री-रन कंफर्म

0
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: एक बार फिर गूंजेगी सई-विराट की कहानी, गुम है किसी के प्यार में का री-रन कंफर्म
गुम है किसी के प्यार का री-रन, फोटो- इंस्टाग्राम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. शो की शरुआत डीसीपी विराट चव्हाण से हुई थी, जिसका किरदार नील भट्ट ने निभाया था. उनके अपोजिट आयशा सिंह नजर आई थी, जिन्होंने सई का रोल प्ले किया था. शो एक बार फिर से वापस लौट आया है. जी हां, लेकिन इसके एक ट्विस्ट है. दरअसल, अब दोपहर 12 बजे शो का री-रन टेलीकास्ट हो रहा है. फैंस फिर से शो को देखकर नॉस्टैल्जिक फील कर रहे हैं.

गुम है किसी के प्यार में का प्रोमो शूट कर रहे नील भट्ट?

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि डीसीपी विराट चव्हाण का यादगार किरदार निभाने वाले नील भट्ट शो गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो शूट कर रहे हैं. विराट की वापसी को लेकर अटकलें चल रही है और फैंस सच्चाई जानने के लिए उत्सुक है. अक्टूबर 2020 से जुलाई 2025 तक चले शो में विराट ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. सवी और विराट की जोड़ी लोगों को काफी पसंद था. हालांकि 2023 जून में शो में लीप आया और मेकर्स ने नये किरदारों की एंट्री करवाई. जिसके बाद नील का ट्रैक शो से खत्म हो गया.

मेकर्स ने बनाए रखा है सस्पेंस

इस बीच नये प्रोमो की शूट की खबरों सामने आई हैं. कुछ का मानना है कि यह प्रोमो शो के पुराने और नए ट्रैक को जोड़ सकता है. जबकि अन्य इसे सिर्फ एक नॉस्टैल्जिक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बता रहे हैं. मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन अफवाहों ने यह साबित कर दिया है कि नील भट्ट के फैंस उन्हें विराट चव्हाण के रोल में भूले नहीं है. भले विराट वापस लौटे या उनका कैमियो हो, दर्शक लेटेस्ट अपडेट का इंतजार करेंगे.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: सीरियल में हुई नयी एंट्री, राजन शाही ने कहा- हम उन्हें शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए लाए हैं

Previous article Bihar News: बिहार के बच्चे बढ़ेंगे अब हाईटेक टेक्नोलॉजी की तरफ, स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे ये कोर्स
Next article Bhojpuri: इमोशनल पोस्ट के बाद पवन सिंह ने अंजलि राघव से मांगी माफी, लिखा – ‘मेरा आपके प्रति कोई गलत इरादा नहीं था’
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel