[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम नील, तेजस्विनी और रुतुराज की तसवीर वायरल, फैंस बोले- दोस्ती बनी रहे

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम नील, तेजस्विनी और रुतुराज की तसवीर वायरल, फैंस बोले- दोस्ती बनी रहे

0
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम नील, तेजस्विनी और रुतुराज की तसवीर वायरल, फैंस बोले- दोस्ती बनी रहे
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin comeback

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में साल 2020 में शुरू हुआ था. सीरियल की लोकप्रियता काफी थी और इसमें तीन जेनरेशन की कहानियों को दिखाया गया. जब भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज, सवी और रजत बनकर शो में आए तो दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया. उसके बाद शो में उनका चैप्टर बंद कर दिया गया और फिर एक नयी कहानी दिखाई गई. इस नयी स्टोरी में परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर नजर आए. उन्होंने नील, तेजस्विनी और रुतुराज का किरदार निभाया था. शो टीआरपी चार्ट में परफॉर्म नहीं कर पाई और फिर से भाविका की वापसी हुई. हालांकि शो नहीं चला और बंद हो गया.

परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर की फोटो वायरल

परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर एक लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिले. सनम और वैभवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया. तस्वीर में तीनों काफी खुश दिख रहे हैं और अलग-अलग पोज में कैमरा को देखकर पोज दे रहे हैं. फोटो के साथ सनम ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा और सिर्फ एक नजर नहीं लगने वाला इमोजी बनाया. हालांकि तस्वीर वायरल होते ही फैंस को लग रहा कि वह गुम है किसी के प्यार में या किसी दूसरे प्रोजेक्ट में फिर से साथ आ रहे हैं. हालांकि फोटो देखकर लगता है कि ये एक नॉर्मल रियूनियन है.

यूजर्स बोले- आप तीनों का कमबैक हो रहा क्या?

परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर के फोटो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फाइनली आप तीनों लोग साथ आ गए. एक यूजर ने लिखा, आप तीनों मेरे फेवरेट है. एक यूजर ने लिखा, काश आप तीनों को शो में देखने को मिलता. एक यूजर ने लिखा, आंखे तरस गई थी मेरी. एक यूजर ने लिखा, आप तीनों को कमबैक हो रहा क्या.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7: फ्लॉप की ओर बढ़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’, बजट निकालना भी मुश्किल, कलेक्शन ने चौंकाया

Previous article Modern Baby Boy Names Hindu: मॉडर्न और ट्रेडिशनल हिंदू बेबी बॉय नामों का परफेक्ट कलेक्शन
Next article धरती फटी और समा गए थे भाई-बहन, बिहार के इस भैया-बहिनी मंदिर की है अनोखी कहानी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel