नशा से दूर रहने के लिए युवाओं को किया जागरूक

नारायणपुर. जेएसएलपीएस की ओर से दलदला गांव में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By JIYARAM MURMU | June 13, 2026 8:43 PM

नारायणपुर. जेएसएलपीएस की ओर से दलदला गांव में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों, ग्राम संगठन के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी. बीपीएम सूर्यदेव कुमार ने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ ली. मौके पर अजय हेंब्रम, अशोक मुर्मू, सिद्धेश्वर किस्कू सहित अन्य थे.