जामताड़ा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों को डीएसपी ने दिया सफलता का मंत्र
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : जामताड़ा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.
जामताड़ा से निकेश कुमार की रिपोर्ट
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026 : जामताड़ा जिले में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रेक्षागृह में सोमवार को प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी असीम किसपोट्टा, साइबर डीएसपी अमित कुमार, प्रभात खबर देवघर यूनिट के संपादक आलोक कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.
समाज विकास और प्रतिभा प्रोत्साहन का माध्यम: आलोक कुमार
स्वागत संबोधन में प्रभात खबर के देवघर के स्थानीय संपादक आलोक कुमार ने कहा कि प्रभात खबर केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज के विकास और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का माध्यम भी है. मेधावी छात्रों को सम्मानित करना इसी सोच का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती और निरंतर प्रयास करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है.
जामताड़ा: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. डीएसपी अमित कुमार ने कहा, सफलता का मूल मंत्र मेहनत और अनुशासन है.#Jamtara #PratibhaSamman #Education #Jharkhand #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/Ih62gBa350
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) June 29, 2026
साइबर डीएसपी का संदेश
साइबर डीएसपी अमित कुमार ने सम्मानित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने छात्रों से सोशल मीडिया का सकारात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इसका दुरुपयोग भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि छात्र जीवन से ही उन्होंने मेहनत को अपना लक्ष्य बनाया और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर इस पद तक पहुंचे.
मेधावी छात्रों को मिला सम्मान और प्रशस्ति पत्र
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र
यह भी पढ़ें: रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 2700 छात्रों को किया गया सम्मानित
