रिम्स के चौथे तल्ले से गिरी महिला, गंभीर हालत में क्रिटिकल केयर आईसीयू में भर्ती

RIMS News: रांची के रिम्स अस्पताल में चौथे तल्ले से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे क्रिटिकल केयर ICU में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

By AmleshNandan Sinha | July 6, 2026 7:56 PM

राजीव पांडेय
RIMS News: रिम्स में सोमवार को चौथे तल्ले (गाइनी विभाग में भर्ती) से एक महिला ग्राउंड फ्लोर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. यह घटना शाम 4:30 बजे की है. ग्राउंड फ्लोर के कॉरिडोर में मौजूद लोगों ने जब तेज आवाज सुनी और आसपास देखा तो महिला गंभीर हालत में फर्श पर पड़ी दिखी. इसके बाद लोगों ने हो-हल्ला मचाया. इसके बाद वहां सैप और होमगार्ड के जवान पहुंच गये. इसी बीच महिला का पति और बच्चा भी चौथे तल्ले से ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे. किसी तरह महिला को उठाकर सेंट्रल इमरजेंसी लाया गया.

महिला कैसे गिरी, हो रही जांच

इमरजेंसी में डॉक्टरों ने प्रथमिक इलाज कर गंभीर चोट को देखते हुए क्रिटिकल केयर के आइसीयू में महिला को भर्ती करा दिया. जानकारी के अनुसार महिला स्त्री एवं प्रसूति विभाग में भर्ती थी. महिला मरीज कैसे गिर गयी इसका कोई ठोस कारण पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढ़ें…

हाईकोर्ट ने खारिज किया वन भूमि घोटाले की पीआईएल, सीबीआई-ईडी जांच से किया इनकार

CM हेमंत का मास्टरस्ट्रोक: अंडरग्राउंड कोयला खदानों में शुरू होगा पर्यटन, नेतरहाट में बनेगा ग्लास ब्रिज