डॉ सोमेन अभाविप के जिला प्रमुख, संजय मंडल बने संयोजक

इस दौरान संगठन की ओर से जामताड़ा जिले की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी

By RAKESH KUMAR | June 15, 2026 11:17 PM

जामताड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रांत अभ्यास वर्ग में संगठन विस्तार व कार्य योजना को लेकर घोषणाएं हुई. कोडरमा जिले में संपन्न हुए झारखंड प्रांत अभ्यास वर्ग में पूरे प्रांत से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान संगठन की ओर से जामताड़ा जिले की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. इसमें डॉ सोमेन सरकार को पुनः जामताड़ा जिला का जिला प्रमुख, चंदन रजक को देवघर-जामताड़ा विभाग के नवनियुक्त विभाग संयोजक एवं संजय मंडल को जामताड़ा जिला संयोजक बनाया गया. जिला संयोजक संजय मंडल ने पदभार ग्रहण करते ही छात्र समस्याओं के निवारण और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए पुरजोर संघर्ष करने का संकल्प लिया है. कहा कि वह जामताड़ा जिले में युवाओं और छात्रों की आवाज को बुलंद करेंगे. सभी कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना, शैक्षणिक सत्र को नियमित करना और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. परिषद के मूल मंत्र ज्ञान, शील और एकता को जिले के हर परिषद तक पहुंचाया जायेगा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर और मिठाई खिलाकर सभी का स्वागत किया.