जामताड़ा: करमाटांड़ में पिस्टल के बल पर युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़

Jamtara News: जामताड़ा के करमाटांड़ में नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर जहिर अंसारी के साथ मारपीट की और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

By Priya Gupta | June 24, 2026 11:12 AM

उमेश कुमार की रिपोर्ट 

Jamtara News: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ में चार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक युवक के साथ मारपीट की और उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पिस्टल के बल पर युवक की कार रोकी 

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को नारायणपुर थाना क्षेत्र के कठडाबर गांव निवासी जहिर अंसारी अपने ससुर के कार से कुरुआ स्थित ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान करमाटांड़ आजाद चौक के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनके वाहन के पास पहुंचे और गाड़ी रोकने को मजबूर कर दिया.

पिस्टल दिखाकर मारपीट कर हुए फरार 

पीड़ित जहिर अंसारी ने बताया कि वाहन रुकते ही आरोपितों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं, बदमाशों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

जांच में जुटी पुलिस, मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा एसडीपीओ वसीम रजा, करमाटांड़ थाना प्रभारी विकास तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पीड़ित के आवेदन के आधार पर करमाटांड़ थाना में मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट