मतदाता : मतदान करना हमारा अधिकार और कर्तव्य : अशोक

मतदान से अपना नेता चुनते हैं. हर नागरिक को वोट देना चाहिए.

By UMESH KUMAR | January 25, 2026 8:47 PM

फोटो – 03 शपथ लेते पीएलवी व अन्य जामताड़ा कोर्ट. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में लीगल एड डिफरेंस काउंसिल के मुख्य अशोक तिवारी ने सभी को शपथ दिलायी. कहा कि यह दिन हमें मतदान के महत्व को समझाना है. मतदान करना हमारा अधिकार और कर्तव्य है. मतदान से अपना नेता चुनते हैं. हर नागरिक को वोट देना चाहिए. युवाओं को मतदान के लिए अधिक से अधिक जागरूक करना है. मतदान से देश की प्रगति होती है. हमें हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए यह दिन हमारे मतदाता को समर्पित है. मौके पर दिलीप कुमार सिन्हा, सरिता कुमारी बर्मन, अरिजीत बॉस, सरूप पाल, पीएलवी अमित कुमार मिश्रा, निताई मंडल, मिहिर सिंह, श्याम सुंदर टुडू, राजेश दत्त, विश्वजीत पाल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है