स्पीकर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

फतेहपुर. प्रखंड की बनुडीह पंचायत में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना.

By JIYARAM MURMU | June 13, 2026 8:57 PM

फतेहपुर. प्रखंड की बनुडीह पंचायत में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की. इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य विकास कार्यों की आवश्यकताओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा. श्री महतो ने सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. समस्याओं के शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया. कहा जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं. उन्होंने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तत्परता बरतने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया. मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे.