पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य, मिल रहा पेट्रोल

जामताड़ा. जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची अफरा-तफरी की स्थिति सामान्य हो गया है.

By UMESH KUMAR | May 16, 2026 8:53 PM

जामताड़ा. जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची अफरा-तफरी की स्थिति सामान्य हो गया है. शनिवार को शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों के तरह वाहन पहुंचे. कहीं भी भीड़भाड़ नहीं दिखी. पंपकर्मियों ने बताया कि ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है. लोगों में अब घबराहट नहीं है. पहले एहतियात के तौर पर सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गयी है. बाइक चालकों को 500 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा है. वहीं चारपहिया वाहनों को भी जरूरत के अनुसार ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है. पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि स्टॉक पूरी तरह उपलब्ध है. आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की गयी है.