एसबीआइ के टावर पर गिरा ठनका, कंप्यूटर खराब

एसबीआइ करमाटांड़ शाखा का सिस्टम खराब

By Prabhat Khabar News Desk | May 9, 2024 9:48 PM

विद्यासागर. एसबीआइ करमाटांड़ के टावर पर ठनका गिरने से एसबीआइ शाखा में लगे सभी कंप्यूटर खराब हो गये है. इस कारण गुरुवार की दोपहर बाद ग्राहकों को परेशानी हुई. दोपहर बाद लेने-देन पूरी तरह बंद रहा. वहीं एसबीआइ के फील्ड ऑफिसर दीपक कुमार ने कहा कि ठनका टावर पर गिरा है, जिसके बाद अचानक सिस्टम बंद हो गया है. काम अभी ठप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है