नारायणपुर में 18 लाभुकों को दिया गया मुर्गी का चूजा
नारायणपुर. मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 18 लाभुकों के बीच 75 एवं 90 प्रतिशत अनुदान पर मुर्गी के चूजों का वितरण किया गया.
By JIYARAM MURMU |
March 19, 2026 7:45 PM
नारायणपुर. पशु चिकित्सालय कार्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 18 लाभुकों के बीच 75 एवं 90 प्रतिशत अनुदान पर मुर्गी के चूजों का वितरण किया गया. बीएचओ डॉ. सुनील प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रमुख अंजना हेंब्रम व पूर्व उपप्रमुख दलगोविंद रजक ने संयुक्त रूप से लाभुकों को मुर्गी के चूजे का वितरण किया. बीएचओ ने बताया कि वितरित मुर्गी के चूजे उन्नत किस्म के हैं, यदि लाभुक वैज्ञानिक तरीके से पालन-पोषण करेंगे तो इससे उनकी आय में वृद्धि होगी. मुर्गी पालन कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला व्यवसाय है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है. पूर्व उपप्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और लोगों की आजीविका को मजबूत करना है. मौके पर विक्रेता अमित झा समेत अन्य मौजूद थे.
...
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 4:21 PM
June 29, 2026 1:19 PM
June 25, 2026 12:02 PM
June 24, 2026 11:12 AM
June 23, 2026 6:02 PM
June 22, 2026 2:02 PM
June 19, 2026 2:54 PM
June 16, 2026 11:41 PM
June 16, 2026 11:40 AM
June 15, 2026 11:17 PM
