वाहन के धक्के से व्यक्ति घायल, धनबाद रेफर
नारायणपुर. वीरसिंहपुर (दलदला) गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
By JIYARAM MURMU |
June 6, 2025 10:07 PM
नारायणपु. वीरसिंहपुर (दलदला) गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार देर शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदलीटांड़ गांव निवासी बत्तू टुडू (36 वर्ष) अपने रिश्तेदारों के साथ वीरसिंहपुर गांव बारात आया हुआ था. जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था कि हाइवे पर नारायणपुर से धनबाद की ओर जा रहे एक वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया. इस घटना में बत्तू टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें सीएचसी नारायणपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 4:21 PM
June 29, 2026 1:19 PM
June 25, 2026 12:02 PM
June 24, 2026 11:12 AM
June 23, 2026 6:02 PM
June 22, 2026 2:02 PM
June 19, 2026 2:54 PM
June 16, 2026 11:41 PM
June 16, 2026 11:40 AM
June 15, 2026 11:17 PM
