नारायणपुर पुलिस ने की वाहनों की जांच

गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर नारायणपुर घाटी जंगल के पास पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया.

By Prabhat Khabar News Desk | June 17, 2024 7:31 PM

मुरलीपहाड़ी. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर नारायणपुर घाटी जंगल के पास पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. एएसआइ कमलेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने मार्ग से गुजर रहे वाहनों के डिक्की, हेलमेट व कागजातों की जांच की. पुलिस ने वाहन चालकों को आवश्यक कागजात साथ में रखने, हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की हिदायत दी. वाहन जांच की खबर पाकर कई लोगों ने मार्ग बदल लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है