काली मंदिर से हजारों रुपये के जेवरात की चोरी
काशीटांड़ गांव के काली मंदिर में रविवार रात ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 19, 2024 9:58 PM
विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़ गांव के काली मंदिर में रविवार रात ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी. मां काली की प्रतिमा से चांदी की चुड़ी, सिकड़ी, मनटिका, एक पीतल का बाल्टी, लोटा, एक बड़ा दीपक, पीतल का बड़ा घंटा, छोटा घंटा, चार एलइडी बल्ब, एक आरती लगाने वाला पीतल की थाली की चोरी हुई है. सोमवार की सुबह मंदिर के दरवाजे पर पूजा करने महिलाएं गयीं, तो देखा कि मंदिर में चोरी हो गयी है. घटना को देखते ही पुजारी बलराम राय सहित ग्रामीणों ने मामले की जानकारी करमाटांड़ थाने की पुलिस कोदी. चोरी को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 4:21 PM
June 29, 2026 1:19 PM
June 25, 2026 12:02 PM
June 24, 2026 11:12 AM
June 23, 2026 6:02 PM
June 22, 2026 2:02 PM
June 19, 2026 2:54 PM
June 16, 2026 11:41 PM
June 16, 2026 11:40 AM
June 15, 2026 11:17 PM
