सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगायें : एसपी

बैठक में सुगम यातायात व्यवस्था, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, व्यवसाइयों की सुरक्षा, सुरक्षा के लिए बाजारों में सघन पुलिस गश्ती, सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई.

By UMESH KUMAR | April 27, 2026 8:23 PM

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चेंबर सदस्यों के साथ हुई बैठक संवाददाता, जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले के व्यापारियों के साथ बैठक की. इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत अन्य व्यापारियों ने भाग लिया. बैठक में सुगम यातायात व्यवस्था, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, व्यवसाइयों की सुरक्षा, सुरक्षा के लिए बाजारों में सघन पुलिस गश्ती, सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. व्यापारियों ने दोपहर, संध्या के समय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से गश्ती दलों को बाजारों में गश्ती करने की मांग की. रात्रि में दुकानों, घरों में चोरी, गृहभेदन की रोकथाम के लिए गली मुहल्ले में बाइक गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति कराने की मांग की. वहीं मिहिजाम, करमाटांड़ स्टेशन रोड एवं जामताड़ा बाजार में सड़क जाम, यातायात समस्या के निदान के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया. मौके पर एसपी ने जामताड़ा के सभी समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करने को लेकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया. प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, शहरी क्षेत्रों में बीट पुलिसिंग की व्यवस्था के तहत क्षेत्र बांट कर गश्ती सुरक्षा व्यवस्था करने का व्यवसायियों को आश्वासन दिया. एसपी ने सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. मौके पर डीएसपी चंद्रशेखर समेत अन्य मौजूद थे.