शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में करायें नामांकन : बीइइओ

विद्यालयों में नामांकित, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के कक्षा में प्रोन्नति, विद्यालय परिवर्तन के क्रम में शत-प्रतिशत पारगमन

By Prabhat Khabar News Desk | April 22, 2024 11:55 PM

फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालयों में सोमवार को बीइइओ मिलन कुमार घोष की अध्यक्षता में सभी प्रधानाध्यापकों व संकुल साधन सेवियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. विद्यालयों में नामांकित, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के कक्षा में प्रोन्नति, विद्यालय परिवर्तन के क्रम में शत-प्रतिशत पारगमन के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. इस दौरान शिक्षकों को विभागीय तकनीकी जानकारी भी दी गयी. मौके पर बीपीओ कृष्ण मनोहर सिंह सहित सभी प्रधानाध्यापक, संकुल साधन सेवी आदि मौजूद थे.