जीआरपी ने चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा
चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
May 18, 2024 2:02 PM
मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है. पकड़े गये युवक सूरज कुमार बिहार के लखीसराय का निवासी है. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक पर जीआरपी की नजर गयी. युवक से पूछताछ एवं तलाशी लिए जाने पर उसके पॉकेट से दो मोबाइल एवं 4300 नकद बरामद हुए. जीआरपी ने जब उसे फोन को अनलॉक करने को कहा तो इसे अनलॉक नहीं कर पाया. इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह दोनों फोन उसने आरा दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से चोरी की है. युवक को हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 4:21 PM
June 29, 2026 1:19 PM
June 25, 2026 12:02 PM
June 24, 2026 11:12 AM
June 23, 2026 6:02 PM
June 22, 2026 2:02 PM
June 19, 2026 2:54 PM
June 16, 2026 11:41 PM
June 16, 2026 11:40 AM
June 15, 2026 11:17 PM
