श्रद्धालुओं ने की मां चंद्रघंटा की पूजा

लोगों ने मंदिरों व घरों में भी मां दुर्गा की अराधना की.

By Prabhat Khabar News Desk | April 12, 2024 12:14 AM

मिहिजाम. श्रद्धालुओं ने बासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की पूजा-अर्चना की. लोगों ने मंदिरों व घरों में भी मां दुर्गा की अराधना की. नवरात्र को लेकर नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है. स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की विशेष सजावट कर पूजा अर्चना की गयी. मंदिरों में भी विशेष साज-सज्जा किया गया था. मंदिर में शिवलिंग का पुष्प शृंगार पूजन हुआ.