रसोइयाओं को मिला एमडीएम बनाने का प्रशिक्षण

नारायणपुर. मध्य विद्यालय नारायणपुर में मंगलवार को रसोइयाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया.

By JIYARAM MURMU | October 7, 2025 8:09 PM

नारायणपुर. मध्य विद्यालय नारायणपुर में मंगलवार को रसोइया के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. शिविर में प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह ने सभी रसोइया को मिड-डे-मील (एमडीएम) तैयार करने के बारे में जानकारी दी. रसोइया को बताया गया कि विद्यालय में एमडीएम बनाते समय एप्रोन पहनना, स्वच्छता बनाए रखना है और भोजन की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना है. प्रशिक्षक ने कहा कि स्वच्छ और पौष्टिक भोजन बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों के लिए जरूरी है. इसलिए भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई, सामग्री की गुणवत्ता और समय पर परोसने का ध्यान रखना चाहिए. प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य रसोइया में कार्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना है. मौके पर सीआरपी आरएन सिंह, शिक्षक छेदन पासवान, मो दानिश, एसएमसी अध्यक्ष प्रमोद रवानी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है