अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम को दी गयी विदाई

जामताड़ा कोर्ट. जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में बुधवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार को विदाई दी गयी.

By UMESH KUMAR | October 15, 2025 9:32 PM

जामताड़ा कोर्ट. जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में बुधवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार को विदाई दी गयी. वह जामताड़ा में पदस्थापित थे. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति होने और स्थानांतरण रांची हो जाने पर जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने विदाई दी. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी नीतीश निलेश सांगा, एसीजेएम मोहम्मद नईम अंसारी, एसडीजेएम अमित अल्डा, कोर्ट मैनेजर शुभेंदु मोहंती, अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, सौमित्र सरकार, सती नाथ मंडल, राकेश रंजन, सुरेश प्रसाद सिंह, भगवत प्रसाद सिंह, अभिजीत बोस, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव अरविंद सरकार, संजय बर्मन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है