रोलिंग ब्लॉक के कारण बोकारो रेल यात्रियों को होगी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द

Bokaro Railway News : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 22 से 28 जून तक रोलिंग ब्लॉक के कारण बोकारो क्षेत्र की कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से संचालित रहेंगी, यात्रियों को परेशानी होगी।

By Priya Gupta | June 21, 2026 2:44 PM

बोकारो से धर्मनाथ कुमार

Bokaro Railway News : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल-टेलीकम्युनिकेशन विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 22 जून से 28 जून 2026 तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान बोकारो और आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 68061/68062 आद्रा–आसनसोल–आद्रा मेमू 22 व 25 जून को रद्द रहेगी. वहीं 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू 23, 26 और  28 जून तथा 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू 25 और 28 जून को रद्द रहेगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

बोकारो से गुजरने वाली ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव

18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर मेमू 23, 26 और 28 जून को महुदा स्टेशन तक ही चलेगी. इस दौरान महुदा–गोमो खंड में सेवा रद्द रहेगी.

13503/13504 बर्धमान–हटिया–बर्धमान एक्सप्रेस 25 और 28 जून को गोमो स्टेशन तक ही संचालित होगी. गोमो–हटिया खंड में ट्रेन नहीं चलेगी.

यह भी पढ़ें: गुमला में भारी बवाल, सिसई में बेकाबू हाइवा ने देवी मंडप मंदिर को किया ध्वस्त, गुस्से में ग्रामीणों ने घेरा वाहन

यह भी पढ़ें: प्रभात इंपैक्ट: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार