कुश्ती संघ जिला सचिव हरेंद्र सिंह 11वीं बार बने नेशनल कोच

कुश्ती संघ जिला सचिव हरेंद्र सिंह 11वीं बार बने नेशनल कोच

By Dipankar Shriwastaw | February 13, 2026 6:39 PM

सहरसा . जिला कुश्ती संघ सचिव हरेंद्र सिंह मेजर मध्य विद्यालय पंचगछिया नवटोल में शारीरिक शिक्षक पद पर कार्यरत हैं. इन्हें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा 11 वीं वार तकनीकी पदाधिकारी रेफरी कुश्ती खेल में चयनित किया गया है. खेल जमुई जिला में 14 से 15 फरवरी को होगा. खेल मंत्री श्रेयासी सिंह बिहार केशरी दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी. हरेंद्र सिंह मेजर कम समय में जिला को कुश्ती खेल, भारोत्तोलन खेल, ग्रैपलिंग खेल को राज्य स्तरीय से लेकर नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में आगे बढ़ाया है. बिहार राज्यकीय खेल सम्मान से लेकर सरकारी नौकरी-कलर्क पदों पर बहाली कराया. साथ ही 16 वार तीनों खेल में नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया. साथ ही 938 खिलाड़ियों ने अभी तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया. जो जिले के गौरवशाली इतिहास लिखने का काम कर रहे हैं. इस ऐतिहासिक उपलब्धियों पर जिले के सभी खेल संघ, खेल प्रेमी, शिक्षाविद्, जनप्रतिनिधि ने हरेंद्र सिंह मेजर को हार्दिक वधाई शुभकामनाएं दी.