जानलेवा हमला कर जख्मी करने के मामले में दो गिरफ्तार

जानलेवा हमला कर जख्मी करने के मामले में दो गिरफ्तार

By Dipankar Shriwastaw | March 6, 2026 5:39 PM

पतरघट. धबौली दक्षिणी पंचायत स्थित टेकनमा बस्ती निवासी बाइक सवार बलजीत राम व विलास राम पर बुधवार की शाम धबौली पश्चिमी पंचायत अंतर्गत तिरासी बस्ती में दबंगों द्वारा जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए जाने के मामले में पतरघट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना अध्यक्ष पतरघट शशिकुमार ने बताया कि जख्मी की मां मीना देवी के द्वारा पुलिस को दिए आवेदन के आलोक में 7 लोगों को नामजद करते एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में पतरघट थाना में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि निधि गुप्ता द्वारा धबौली पश्चिमी पंचायत अंतर्गत तिरासी बस्ती निवासी नामजद आरोपी जयकरण कुमार एवं बिटू कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शेष नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दी गयी है.