धूमधाम के साथ मनाया तुलसी विवाह
धूमधाम के साथ मनाया तुलसी विवाह
By Prabhat Khabar News Desk |
November 12, 2024 5:41 PM
सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद सहित ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को देवउठनी एकादशी धूमधाम से मनायी गयी. वहीं एकादशी पर महिलाओं ने अपने घरों में तुलसी पूजन किया. कई घरों में तुलसी के पौधे का पूजन किया गया. वही कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भी तुलसी माता की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही तुलसी विवाह संपन्न कराया गया. तुलसी के पौधे के समीप रंगोली बना कर तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह शृंगार कर सजाया गया था. नप क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान गली, ठाकुरबाड़ी गली, सैनी टोला, माखन टोला सहित विभिन्न मोहल्ला में महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ तुलसी विवाह मनाया. इस दौरान तुलसी विवाह से संबंधित गीत गाये गये.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 7:50 AM
July 7, 2026 7:35 AM
July 6, 2026 3:43 PM
July 6, 2026 3:01 PM
July 6, 2026 10:52 AM
July 6, 2026 9:14 AM
July 6, 2026 8:37 AM
July 6, 2026 8:00 AM
July 6, 2026 7:53 AM
July 5, 2026 10:25 PM
