ट्रेन की चपेट में आने से चालक की मौत, शिवपुरी ढाला के पास हादसा

मृतक की पहचान कहरा प्रखंड के रहुआ मणि निवासी 40 वर्षीय भूपेन यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह शिवपुरी हाट स्थित किराए के मकान में रहकर प्राइवेट चालक का काम करता था.

By Shruti Kumari | May 18, 2026 9:47 AM

सहरसा से विनय कसौधन की रिपोर्ट:

सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी ढाला के समीप सोमवार सुबह सहरसा से सुपौल जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मृतक की पहचान कहरा प्रखंड के रहुआ मणि निवासी 40 वर्षीय भूपेन यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह शिवपुरी हाट स्थित किराए के मकान में रहकर प्राइवेट चालक का काम करता था.

जानकारी के अनुसार, सुबह वह घर के पास रेलवे पटरी किनारे गया था, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. भूपेन यादव परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.