आज डीबी रोड क्षेत्र में छह घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

आज डीबी रोड क्षेत्र में छह घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

By Dipankar Shriwastaw | February 19, 2026 6:34 PM

सहरसा . विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के तहत वरीय परियोजना अभियंता बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेट कार्य प्रमंडल सहरसा द्वारा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए दहलान चौक पर पाइल का कार्य किया जाना है. इसको लेकर विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को सुबह नौ सुबह बजे से तीन बजे तक टाउन एक फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. सहायक अभियंता विद्युत सुशील कुमार सुधांशु ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से पहले ही बिजली संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें. टाउन एक फीडर के शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी व डीबी रोड में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.