विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में सचिव का हुआ चयन

विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में सचिव का हुआ चयन

By Prabhat Khabar News Desk | February 28, 2025 6:07 PM

नवहट्टा. प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के लिए वार्ड पार्षद संतोष कुमार की अध्यक्षता एक बैठक का आयोजन किया गया. प्रभारी पर्यवेक्षक निर्भय कुमार सिंह द्वारा प्रस्ताव देकर विद्यालय शिक्षा समिति का गठन कराया गया. जहां सभी कोटि में से कुल छह सदस्य का चुनाव कराया गया. जिसमें छह सदस्यों में से एक को विद्यालय सचिव के रूप में चयन किया गया. जहां सर्वसम्मति से गुडिया देवी का सचिव के रूप में चयन किया गया. मौके पर विद्यालय प्राचार्य विमल पांडेय, पर्यवेक्षक निर्भय कुमार सिंह, सदस्य राधा देवी, बबिता देवी, रुकमनी देवी, राधे कुमार सहनी, कंचन देवी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है