ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का इंटरमीडिएट में रहा बेहतर परिणाम

ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों का परिणाम भी इस बार इंटरमीडिएट में बेहतर रहा है.

By Dipankar Shriwastaw | March 25, 2026 6:26 PM

सौरबाजार. ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों का परिणाम भी इस बार इंटरमीडिएट में बेहतर रहा है. प्रखंड क्षेत्र के समदा बाजार के बखरी चौक पर संचालित के टू क्लासेज के बच्चों ने इंटरमीडिएट में शत प्रतिशत सफलता पायी है. अधिकांश बच्चे चार सौ से अधिक अंक लाकर अपने माता-पिता, समाज और कोचिंग संस्थान का मान बढ़ाया है. संस्थान के व्यवस्थापक कौशल सर और बीके बंसल सर ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां अध्ययन करने वाले छात्र छात्राएं और शिक्षकों के कठिन परिश्रम और लगन के कारण इस बार बेहतर परिणाम आया है और आगे भी विद्वान शिक्षकों की टीम के साथ वर्ग संचालन किया जा रहा है, जिससे परिणाम और बेहतर होगा. यहां से 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में मुख्य रूप से सिंपल कुमारी, नेहा कुमारी, सुरूची कुमारी, नेहा कुमारी, अर्चना कुमारी, रोशन कुमार, शिवानी कुमारी समेत अन्य शामिल हैं.