प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब मामले में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया.
By Prabhat Khabar News Desk |
December 28, 2024 6:08 PM
सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब मामले में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बीते 17 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर विराटपुर पंचायत के भादा गांव निवासी गोपाल यादव के घर छापेमारी में 42 लीटर देसी महुआ शराब के अलावा शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया था, जबकि इस दौरान शराब तस्कर गोपाल यादव पुलिस को देख मौके से फरार होने में सफल रहा था. बरामद शराब मामले में गोपाल यादव के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 7:50 AM
July 7, 2026 7:35 AM
July 6, 2026 3:43 PM
July 6, 2026 3:01 PM
July 6, 2026 10:52 AM
July 6, 2026 9:14 AM
July 6, 2026 8:37 AM
July 6, 2026 8:00 AM
July 6, 2026 7:53 AM
July 5, 2026 10:25 PM
