मोबाइल झपटमार को यात्रियों ने पकड़ा

मोबाइल झपटमार को यात्रियों ने पकड़ा

By Dipankar Shriwastaw | March 16, 2026 6:40 PM

सहरसा. सोमवार की सुबह एक यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमार को यात्रियों ने खदेड़ कर पकड़ा. इसके बाद झपटमार ने मोबाइल फेंक कर किसी तरह भीड़ से निकाल कर अपनी जान बचायी. घटना सोमवार सुबह की है. चार नंबर प्लेटफार्म पर पैसेंजर ट्रेन आयी थी. इसी बीच एक यात्री से एक झपटमार मोबाइल छीनकर भाग गया. यात्रियों की भीड़ ने उसे पकड़ लिया. लेकिन उसे थाना ले जाने के क्रम में वह झपटपट भीड़ का फायदा उठाते हुए मोबाइल फेंक कर किसी तरह भाग निकला. हालांकि यात्रियों ने फिर उसे खदेड़ा, लेकिन वह भाग गया. वहीं खबर लिखे जाने तक मोबाइल छीने जाने की किसी यात्री ने जीआरपी में शिकायत दर्ज नहीं करायी थी.