अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक की मौत

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी है. घटना सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 107 पर शनिवार की देर शाम मिक्सचर प्लांट के समीप घटित हुई है.

By Dipankar Shriwastaw | April 26, 2026 5:32 PM

सौरबाजार. सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी है. घटना सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 107 पर शनिवार की देर शाम मिक्सचर प्लांट के समीप घटित हुई है. जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिला के धुड़गांव निवासी उमेश यादव सहरसा से अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था. तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकों का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है. बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.