संवेदनशील जगहों पर होगी मैजिस्ट्रेट की तैनाती

रामनवमी पर्व को लेकर सदर थाना में बुधवार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के मेला कमेटियों के साथ एक बैठक आयोजित की.

By Dipankar Shriwastaw | March 25, 2026 5:53 PM

रामनवमी पर्व को लेकर मेला कमेटियों के साथ बैठक आयोजित

सहरसा. रामनवमी पर्व को लेकर सदर थाना में बुधवार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के मेला कमेटियों के साथ एक बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीयांश तिवारी ने की. वहीं मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित पूजा कमेटी व मेला कमेटी के सदस्य मौजूद थे. सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी ने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर जो भी मेला कमेटी जुलूस निकालती है, उसकी जानकारी के लिए यह बैठक आयोजित की गयी है. जुलूस निकालने वाले मेला कमेटी से यह जानकारी प्राप्त करना है कि उनके यहां से निकलने वाली जुलूस का रूट चार्ट क्या होगा. किस तरह की गाड़ियां जुलूस में शामिल रहेगी. वहीं कुछ कमेटी वालों ने बताया कि उनके यहां से निकलने वाली जुलूस में सभी तरह के वाहनों के साथ घोड़े भी रहेंगे, रथ भी रहेगी. उसी हिसाब से हमलोग तैयारी करेंगे. जिसमें पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर पुलिस बल की तैनाती करेंगे. संवेदनशील जगहों पर मैजिस्ट्रेट की तैनाती की जायेगी, स्पेशल फोर्स दिया जायेगा और वहां ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जायेगी. वहीं मेला कमेटी द्वारा जो भी रूट चार्ट के हिसाब से जो भी डिटेल मिला है, उसके अनुसार पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती के लिए जगह चिह्नित किया जायेगा.