अवैध खनन कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

अवैध खनन कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

By Prabhat Khabar News Desk | May 23, 2024 11:55 PM

सोनवर्षारा. प्रखंड क्षेत्र के तिलाबे व सुरसर नदी से अवैध रूप से लगातार खनन की सूचना पर खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मनौरी चौक स्थित तिलाबे नदी पर पुल के पूर्वी व पश्चिमी भाग में अवैध रूप से खनन के दौरान एक जेसीबी व ट्रैक्टर को जब्त कर थाने के सुपुर्द कर दिया. खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं में हडकंप मच गया है. मालूम हो कि तिलाबे व सुरसर नदी में जल का स्तर निम्नतम स्तर पर पहुंच जाने से अवैध खनन कार्य चरम पर पहुंचा हुआ है. बरसात के बाद पानी का जलस्तर घटते ही खनन कार्य प्रारंभ हो जाता है. इस दौरान नदियों के बहाव क्षेत्र के अतिरिक्त बिहार सरकार की भूमि पर मिट्टी व सफेद बालू का अवैध खनन कर माफिया मालामाल हो रहे हैं. जिससे अंचल प्रशासन व खनन विभाग को लाखों रुपयों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है