मांस व मछली दुकानों को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

मांस व मछली दुकानों को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

By Dipankar Shriwastaw | February 23, 2026 6:12 PM

सोनवर्षाराज. नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित मांस व मछली दुकानों को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गयी है. हालांकि अभी तक औपचारिक जांच अभियान शुरू नहीं किया जा सका है. लेकिन विभागीय निर्देश के आलोक में इसकी तैयारी की जा रही है. दरअसल नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग सभी ऐसे दुकानें पूरी तरह अवैध रूप से संचालित की जा रही है. धार्मिक स्थल के करीब व सार्वजनिक स्थलों पर संचालित इन दुकानों द्वारा विभागीय निर्देश के अनुरूप किसी भी मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है. ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन इन दुकानों सूची तैयार करने व आवश्यक कागजातों की जांच प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ करने वाली है. मुख्य पार्षद मनीष कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुरूप दुकानदारो को नोटिस जारी किया जायेगा. नगर प्रशासन की ओर से जल्द ही विशेष जांच अभियान चला दुकानों की वैध अनुज्ञप्ति, स्वच्छता मानक, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजो की जांच व स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जायेगा.