बंजरिया में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी, तीन तस्कर गिरफ्तार
Motihari News: बंजरिया थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 45 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई. सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट
Motihari News: पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 45 लीटर देसी चुलाई शराब भी बरामद की गई. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान दो अलग-अलग मामलों में कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.
वारंटी समेत दो शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
पुलिस ने बंजरिया थाना कांड संख्या 495/25 में चिचुरहिया निवासी वीरेंद्र सहनी को गिरफ्तार किया. वहीं थाना कांड संख्या 391/26 के तहत बंजरिया पड़ाल निवासी बासुदेव साह और बलिराम महतो को दबोचा गया.
45 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बासुदेव साह और बलिराम महतो के कब्जे से 45 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
बंजरिया थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: 48 घंटे में पुलिस का बड़ा कमाल! चोरी की स्कॉर्पियो मधुबनी से बरामद, चोरों की तलाश जारी
