आग लगने से लाखों का नुकसान
लमौनिया गांव में आग लगने से एक घर जल गया और दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 26, 2024 10:45 PM
सुगौली . लमौनिया गांव में आग लगने से एक घर जल गया और दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए. प्रखंड के उत्तरी सुगांव पंचायत के वार्ड नंबर 6 लमौनिया निवासी हरिशंकर चौधरी के फुस के मकान में अलाव से अचानक आग लग गई. आग की लपटों को देख गृहस्वामी जोर से शोर गुल करने लगे. जिसके बाद लोग वहां पहुंच गए. लोगों ने आग पर काबू पाने में जुट गए. घर के बगल में बंधे दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए. लोगों ने मवेशी के रस्सी को काट दिया, जिससे मवेशियों की जान बच गई. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका, मुखिया रंजीत झा ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है.पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:39 PM
July 6, 2026 9:23 PM
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 10:07 PM
July 6, 2026 7:04 PM
July 6, 2026 8:50 PM
July 6, 2026 6:27 PM
July 6, 2026 5:16 PM
July 6, 2026 4:14 PM
July 6, 2026 3:08 PM
