मोतिहारी: केसरिया में दवा व्यवसायियों की बैठक, 20 मई के भारत बंद को समर्थन

केसरिया में दवा व्यवसायियों ने बैठक कर 20 मई को प्रस्तावित ऑल इंडिया केमिस्ट बंद को समर्थन देने का फैसला लिया. पढ़ें पूरी खबर...

By Sarfaraz Ahmad | May 17, 2026 11:35 AM

Motihari News: केसरिया में रविवार को दवा व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 20 मई 2026 को प्रस्तावित ऑल इंडिया केमिस्ट बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया. बैठक ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर आयोजित हुई.

दवा व्यवसायियों की हुई बैठक

बैठक की अध्यक्षता विजय प्रसाद ने की. इस दौरान दवा व्यवसायियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की.

व्यवसायियों ने कहा कि दवा कारोबार से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में यह बंद आयोजित किया जा रहा है और सभी व्यवसायियों को इसमें सहयोग करना चाहिए.

सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

बैठक में उपस्थित सभी दवा व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि 20 मई को सुबह 7 बजे से केसरिया की सभी दवा दुकानें बंद रखी जाएंगी.

व्यवसायियों ने कहा कि बंद को सफल बनाने के लिए सभी मेडिकल दुकानदार एकजुट होकर भाग लेंगे.

व्यवसायियों ने एकजुटता की अपील की

अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि दवा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता जरूरी है. उन्होंने सभी व्यवसायियों से बंद को सफल बनाने की अपील की.

बैठक में ओमप्रकाश प्रसाद, संजय प्रसाद, गणेश पाठक, श्याम बाबू प्रसाद, विशाल कुमार, राजू कुमार सिंह और शशिभूषण प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे.

मोतिहारी के केसरिया से राकेश कुमार रत्न की रिपोर्ट