रघुनाथपुर के बालगंगा से आपराधिक घटना को अंजाम देने पहुंचे चार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर चार युवक को हथियार के साथ पकड़ा है.

By Prabhat Khabar News Desk | April 25, 2024 10:13 PM

तुरकौलिया .रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा स्थित एक झोपड़ी से पुलिस ने छापेमारी कर चार युवक को हथियार के साथ पकड़ा है. पकड़े युवक में संग्रामपुर थाना के शुभम सिंह, बालगंगा के प्रिंस कुमार, गुरुभूषणा उर्फ सौरभ कुमार व गोविंदगंज थाना के होरिलछपरा के प्रिंस कुमार सिंह शामिल है. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि देर रात में गुप्त सूचना मिली की बालगंगा में कुछ अपराधी हथियार के साथ अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए है, जिसके बाद छापेमारी कर उक्त चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं तलाशी के दौरान प्रिंस कुमार सिंह के कमर से लोडेड पिस्टल बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद चारों अपराधियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है