शहर में फिर चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान, वसूली गयी राजस्व राशि

7600 रुपये अतिक्रमणकारियों से राजस्व राशि भी वसूल की गयी.

By Prabhat Khabar News Desk | June 11, 2024 10:13 PM

मोतिहारी. शहर में अतिक्रमणकारी व निगमकर्मियों के बीच तू डाल-डाल, हम पात-पात की तर्ज पर चल रहा है खेल. दो रोज पूर्व जहां अतिक्रमण हटाया गया था, वहां फिर से काबिज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई हुयी. 7600 रुपये अतिक्रमणकारियों से राजस्व राशि भी वसूल की गयी. मंगलवार का यह अभियान मीना बाजार से बैंक रोड, मोतीझील पथ, नगर निगम कार्यालय के आसपास अतिक्रमण हटाया गया, जिसका नेतृत्व टैक्स दारोगा अरुण मिश्रा कर रहे थे. अतिक्रमणकारियों की स्थिति यह है कि प्रधान पथ में गाजा चौक तक ठेला, खोमचा वालों का आधी रोड पर दुकान है. कमोवेश यही स्थिति छतौनी चाैक से ढाका व बस स्टैंड रोड की है. गांधी चौक पर निगम कर्मियों पर भारी पड़ रहे हैं. अतिक्रमणकारी, जहां अतिक्रमण हटने के कुछ घंटे बाद दुकानें सज रही है. सरकारी स्तर पर बना रिक्शा पड़ाव घर लीची व फल दुकानदारों का स्टोर बना हुआ है. आए दिन गांधी चौक के आसपास अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाएं हो रही है. पूछने पर टैक्स दारोगा ने बताया कि जहां से अतिक्रमण हटा है, वहां फिर से अतिक्रमण हुआ तो सामान जब्ती के साथ राजस्व राशि बढ़ा दी जाएगी. जो नियम विरूद्ध सड़कों पर वाहन खड़ी करते हैं. उनसे भी जुर्माना वसूल की जाएगी. यह अभियान गांधी चौक, छतौनी, बलुआ, जानपुल, ज्ञानबाबू चौक, कचहरी चौक, अस्पताल रोड, चांदमारी चौक आदि में भी क्रमवार में चलाया जायेगा. निगम के अनुसार जो सड़कों पर अवैध ढंग से दुकान या घर बनाकर रह रहे, वे अपना सामान हटा ले, अन्यथा अभियान में सामान जब्त किया जायेगा. मंगलवार की अभियान में टैक्टस दारोगा के अलावा राजेश गुप्ता, अवधेश ठाकुर, प्रफुल कुमार, जितेन्द्र, अशोक कुमार व निगर के सुरक्षा बल के जवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है