पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिये रिश्वत को ले डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत रिश्वत मांगने वाले फेनहारा थाने में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर को एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया है.

By SATENDRA PRASAD SAT | January 28, 2026 9:50 PM

फेनहारा. भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत रिश्वत मांगने वाले फेनहारा थाने में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर को एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार डाटा ऑपरेटर पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मकड़ी महुआवा गांव के बबन पासवान का पुत्र सूरज कुमार है.जो फिलहाल फेनहारा थाने में डाटा ऑपरेटर (कार्यपालक सहायक)के पद पर तैनात हैं.जानकारी के अनुसार पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर दो हजार रुपये की मांग रहा था.जिसका वीडियो बनाकर पासपोर्ट पर बनवाने वाले व्यक्ति ने बनाया था.जिसका विडियो इंटरनेट पर वायरल होने पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन के द्वारा मामले की जांच करायी.जांच में मामला सत्य पाये जाने पर आरोपित डाटा ऑपरेटर के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि फेनहारा थानाध्यक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई समझौता नहीं की जायेगी.