जिले में 208 ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

आधिकारिक सूत्राें के अनुसार पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के कुल 105 में 95, शिवहर कुल 68 में 60, पश्चिमी चंपारण कुल 54 में 53 लोगो का मतदान हुआ है .

By Prabhat Khabar News Desk | May 18, 2024 2:29 PM

मोतिहारी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को जिले में वृद्ध व दिव्यांगजनों ने घर पर हीं वोट दिया .इसके लिए प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मी उनके घर तक गये और पोस्टल बैलेट से मतदान कराया .आधिकारिक सूत्राें के अनुसार पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के कुल 105 में 95, शिवहर कुल 68 में 60, पश्चिमी चंपारण कुल 54 में 53 लोगो का मतदान हुआ है .अर्थात जिला में कुल 227 में 208 लोगों ने आज मतदान किया है. बता दें कि आजादी के बाद शायद पहली बार बुजूर्ग व दिव्यांग लोगों को अपने घर पर अपने अधिकार के प्रयोग का मौका मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है