[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Holi Eye Care: इस होली अपने आंखों का केमिकल युक्त रंगों से करें बचाव, अपनाएं ये आसान टिप्स

Holi Eye Care: इस होली अपने आंखों का केमिकल युक्त रंगों से करें बचाव, अपनाएं ये आसान टिप्स

0
Holi Eye Care: इस होली अपने आंखों का केमिकल युक्त रंगों से करें बचाव, अपनाएं ये आसान टिप्स
Holi Eye Care

Holi Eye Care: देश भर में होली का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है. रंगो का त्योहार होने के कारण होली भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लोगों को बेहद पसंद आता है. इस खास त्योहार में क्या पकवान बनाएं, कैसे कपड़े पहनें, कैसा मेकअप करें इन सब चीजों की तैयारी लोग महीनों पहले से करने लगते हैं. होली में रंग-बिरंगे गुलाल से खेलने में मजा तो आता है, पर रंगो की वजह से त्वचा और बालों के साथ-साथ हमारी आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में हम अपनी त्वचा और बालों की देखभाल तो कर लेते हैं पर अकसर आंखों की केयर करना भूल जाते हैं, और रंगों में केमिकल होने के कारण हमारी आंखों में इंफेक्शन की समस्या होने लगती है. अगर आप भी रंगो की वजह से आई इंफेक्शन की समस्या से अक्सर परेशान होते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करके आप अपनी आंखों को हानिकारक रंगों से बचा सकते हैं.

Holi Eye Care: प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल

Organic Colours
Holi eye care: इस होली अपने आंखों का केमिकल युक्त रंगों से करें बचाव, अपनाएं ये आसान टिप्स 12

होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है. इसका इस्तेमाल करने से आंखों में रेडनेस और सुजन जैसी समस्या नहीं होती है, और साथ ही यह आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है. इसलिए केमिकल युक्त रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों को अपनाएं.

Also Read: Holi Special Recipe: होली में बनाएं ‘वेज मीट’ के नाम से मशहूर कटहल की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Holi Eye Care: चश्मा पहनें

Sunglasses In Holi
Holi eye care: इस होली अपने आंखों का केमिकल युक्त रंगों से करें बचाव, अपनाएं ये आसान टिप्स 13

होली खेलते वक्त इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि एक-दूसरे को रंग लगाते समय आप अपने आंखों को बंद रखें. ऐसा करने से आपके आंखों में रंग नहीं जाता है, और आपकी आंखें हानिकारक रंगों से बच जाती है. इसका सबसे बेहतरीन उपाय ये है कि आप चश्में या सनग्लास पहनकर होली खेल सकते हैं, यह आपके आंखों को बचाने के साथ-साथ आपको एक कूल लुक भी देगा.

Holi Eye Care: बाल बांधकर रखें

Tie Hair In Holi
Holi eye care: इस होली अपने आंखों का केमिकल युक्त रंगों से करें बचाव, अपनाएं ये आसान टिप्स 14

अकसर ऐसा होता है कि पानी वाली होली खेलते समय रंगीन पानी आपके गीले बालों से टपक कर आंखों में चले जाते हैं, और रंगों के कारण आपकी आंखों में इंफेक्शन और सुजन की समस्या होने लगती है. ऐसे में रंग खेलने से पहले बालों को समेटकर बांध लें, यह आपकी आंखों को हानिकारक रंगों से बचाएगा.

Holi Eye Care: कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें

Contact Lenses For Holi
Holi eye care: इस होली अपने आंखों का केमिकल युक्त रंगों से करें बचाव, अपनाएं ये आसान टिप्स 15

अगर आप हर रोज कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं तो रंगो से खेलने से पहले इन्हें उतार दें. होली खेलते वक्त केमिकल वाले रंग आपके लेंस की सतह से चिपक जाते हैं और फिर अगर जल्द ही कॉन्टैक्ट लेंस न हटाया जाए तो हानिकारक रंग आपके आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Also Read: Holi Special Snacks: होली में स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, इन पकौड़ों से पेट रहेगा तन्दुरुस्त

Holi Eye Care: नारियल का तेल

Coconut Oil 2
Holi eye care: इस होली अपने आंखों का केमिकल युक्त रंगों से करें बचाव, अपनाएं ये आसान टिप्स 16

अपने आंखों को रंगों से बचाने के लिए आंखों के चारों तरफ भरपूर मात्रा में नारियल का तेल लगा लें. ये न केवल आपके आंखों के आस-पास रंगों को चिपकने से रोकता है, बल्कि त्वचा पर लगे रंगों को जल्दी साफ करने में मदद करता है.

Previous article Saptahik Vrishabh Rashifal 24 March 2024 to 30 March 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख
Next article Saptahik Mesh Rashifal 24 March 2024 to 30 March 2024: कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख जानें
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel