[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बाथरूम में की गई ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानियां, वास्तु दोष और पैसों से जुड़ी दिक्कतों को भी देती हैं न्योता

बाथरूम में की गई ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानियां, वास्तु दोष और पैसों से जुड़ी दिक्कतों को भी देती हैं न्योता

0
बाथरूम में की गई ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानियां, वास्तु दोष और पैसों से जुड़ी दिक्कतों को भी देती हैं न्योता
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है कि अगर इसमें बताए गए नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए, तो जीवन में पॉजिटिविटी के साथ-साथ सुख और समृद्धि भी बढ़ने लगती है. वहीं, इन नियमों को अनदेखा करने पर जीवन में परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर का हर एक कोना हमारे जीवन और मेंटल पीस पर गहरा असर डालता है. ऐसे में घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के साथ-साथ निगेटिव एनर्जी को दूर रखना भी बेहद जरूरी है. अक्सर हम लिविंग रूम, बेडरूम और किचन के वास्तु पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन बाथरूम को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि, वास्तु शास्त्र में बाथरूम को राहु और केतु का स्थान माना गया है. मान्यता है कि यहां की छोटी-सी चूक भी घर में स्ट्रेस, पैसों से जुड़ी दिक्कतें और कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बाथरूम से जुड़ी 7 ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ाने का काम कर सकती हैं. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Bathroom Vastu Tips
बाथरूम में की गई ये गलतियां बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानियां, वास्तु दोष और पैसों से जुड़ी दिक्कतों को भी देती हैं न्योता 3

खाली बाल्टी या टब रखने की गलती

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने बाथरूम में खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए. मान्यताओं के अनुसार बाथरूम में रखी हुई खाली बाल्टी घर में खालीपन और आर्थिक तंगी का प्रतीक मानी जाती है. अगर आप बाथरूम में बाल्टी या टब रखते हैं, तो हमेशा कोशिश करें कि उसमें साफ पानी जरूर भरा हुआ हो. अगर आप बाल्टी में पानी भरकर नहीं रखना चाहते, तो उसे हमेशा उल्टा करके रखें. मान्यताओं के अनुसार आपको बाथरूम में हमेशा नीले रंग की बाल्टी रखना चाहिए क्योंकि इसे ही सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. इस रंग को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी बदल सकती है आपकी किस्मत और जिंदगी, घर के मुख्य दरवाजे पर टांगते ही दिख सकते हैं ये चमत्कारी फायदे

भूलकर भी न करें टूटे हुए शीशे का इस्तेमाल

कई बार ऐसा भी होता है कि बाथरूम में लगा हुआ शीशा थोड़ा सा टूट या फिर चटक जाता है. अगर आपके बाथरूम का शीशा भी टूट या फिर चटक गया है, तो आपको कभी भी इसे नजरअंदाज करने की या फिर वैसे ही छोड़ देने की गलती नहीं करनी चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटा हुआ शीशा घर में सबसे बड़ी निगेटिव एनर्जी का कारण बनता है. इस टूटे हुए शीशे की वजह से न सिर्फ वास्तु दोष पैदा होता है, बल्कि घर के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. इसलिए अगर आपके बाथरूम का शीशा टूट गया है, तो उसे तुरंत बदल दें और एक नया शीशा वहां पर लगा दें.

नल से पानी का टपकना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर के बाथरूम में कोई नल खराब है या फिर उससे हर समय पानी टपक रहा है, तो आपको इसे भूलकर भी हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए. वास्तु शास्त्र में पानी के टपकने को पैसों की बर्बादी से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि जैसे-जैसे नल से पानी टपकता है, वैसे ही घर से पैसा भी पानी की तरह बह जाता है और कर्ज की स्थिति बनने लगती है. इसलिए अगर आपके बाथरूम में खराब नल है तो उसकी मरम्मत तुरंत करवाएं.

ये भी पढ़ें: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वरना बढ़ सकती हैं पैसों से जुड़ी परेशानियां और लग सकता है वास्तु दोष

बाथरूम के दरवाजे को खुला छोड़ना

यह एक बहुत ही कॉमन सी आदत है जिसे लोग अक्सर देखकर भी अनदेखा कर देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर के बाथरूम का दरवाजा हमेशा ही बंद करके रखना चाहिए. ऐसा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि बाथरूम में ही सबसे ज्यादा निगेटिव एनर्जी मौजूद होती है. जब आप बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ छोड़ देते हैं, तो यही निगेटिव एनर्जी पूरे घर में फैल जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका सीधा असर आपके काम और तरक्की पर पड़ता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके घर पर निगेटिव एनर्जी फैल जाए, तो हर एक बार बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद दरवाजे को जरूर बंद कर दें.

गीले कपड़ों को बाथरूम में ज्यादा देर छोड़ने की गलती

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे नहाने के बाद अपने गीले और गंदे कपड़ों को बाथरूम में ही छोड़ देते हैं और बाद में उन्हें धोते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बाथरूम में लंबे समय तक गीले और गंदे कपड़ों को रखा जाए, तो यह भी सूर्य दोष का कारण बन सकता है. आपकी इस गलती की वजह से घर के मान-सम्मान में कमी आती है और साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल भी बिगड़ने लगता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपको कपड़े धोने नहीं हैं, तो उन्हें बाथरूम के बाहर किसी बास्केट में इकठ्ठा करके रख लें.

ये भी पढ़ें: सुबह उठते ही अपनी हथेलियां क्यों देखते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानिए इसके पीछे छिपा खास कारण

साफ-सफाई की कमी और सीलन

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में अंधेरा, गंदगी और सीलन होना निगेटिव एनर्जी को न्योता देने जैसा है. अगर बाथरूम हमेशा गीला और बदबूदार रहता है, तो वहां राहु का प्रभाव बढ़ जाता है. मान्यताओं के अनुसार इसकी वजह से घर में बीमारियां आती हैं और मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो, तो अपने बाथरूम को हमेशा साफ, सूखा और हवादार रखें. इसके अलावा हफ्ते में कम से कम एक बार नमक के पानी से बाथरूम की सफाई जरूर करें.

गलत दिशा में कमोड का होना

हमारे वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है. इसके अनुसार, बाथरूम के अंदर कमोड या टॉयलेट सीट की दिशा हमेशा उत्तर या दक्षिण की तरफ ही होनी चाहिए. आपको भूलकर भी इसे कभी पूर्व या पश्चिम दिशा में नहीं लगवाना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, गलत दिशा में बनी टॉयलेट सीट घर के मुखिया की सेहत और बाकी सदस्यों के करियर पर बहुत बुरा असर डालती है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी रात में बाहर सुखाते हैं कपड़े? आपकी यह एक गलती बन सकती है कई परेशानियों की वजह

Previous article पटना: बैरिया बस स्टैंड पर बड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने की साजिश रच रहे 17 पेशेवर अपराधी गिरफ्तार
Next article बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत तय, संसद में और कमजोर होगी तृणमूल कांग्रेस
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel