[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बारिश में मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर पर मौजूद ये 3 सस्ती चीजें बिना धुएं के कर देंगी कमाल

बारिश में मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर पर मौजूद ये 3 सस्ती चीजें बिना धुएं के कर देंगी कमाल

0
बारिश में मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर पर मौजूद ये 3 सस्ती चीजें बिना धुएं के कर देंगी कमाल
मच्छरों से छुटकारा पाने के आसान टिप्स Ai image

Mosquito Repelling Hacks: बारिश की शुरुआत होते ही घर में मच्छरों का आना एक बड़ी मुसीबत बन जाता है. बारिश के इस मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इनसे बचने के लिए अक्सर हम मार्केट से महंगे मॉस्किटो रिपेलेंट लिक्विड या फिर कॉइल खरीदकर ले आते हैं. ये चीजें आसानी से मिल तो जाती हैं और काम भी करती हैं, लेकिन इनसे निकलने वाले धुएं को सांस के मरीजों और बच्चों की सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है. अगर आप भी खुद को और अपने बच्चों को इस धुएं के जहर से बचाकर रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल इसमें आपकी मदद कर सकता है. आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके घर पर ही मौजूद हैं और आप इनका इस्तेमाल काफी आसानी से, बिना खुद को नुकसान पहुंचाए मच्छरों को दूर रखने के लिए कर सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं और साथ ही यह भी जानते हैं कि इनका इस्तेमाल आपको करना कैसे है.

Mosquito Repelling Tips
बारिश में मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर पर मौजूद ये 3 सस्ती चीजें बिना धुएं के कर देंगी कमाल 3

नीम और कपूर के तेल का इस्तेमाल

अगर आप मच्छरों को नैचुरली अपने घर से दूर रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीम के तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इसमें मच्छरों को दूर रखने के नेचुरल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. अगर आप इसके असर को और भी ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं तो नीम के तेल में दो से तीन कपूर की टिक्कियों को अच्छे से पीसकर इसमें मिला दें. अब शाम के समय इस तेल के दीये को जलाकर अपने कमरे में रख दें. नीम और कपूर की खुशबू से कमरे में छिपे हुए मच्छर वहां से भाग जाते हैं. यह बाजार के लिक्विड रिपेलेंट से कहीं ज्यादा सुरक्षित और असरदार ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: अब हफ्तों तक न सूखेंगी और न सड़ेंगी हरी मिर्च, फ्रिज में स्टोर करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा

मच्छरों को नींबू और लौंग से निकलने वाली तेज और तीखी गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो इन मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए काफी आसानी से नींबू और लौंग के नुस्खे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक नींबू को बीच से आधा काट लें और फिर उसके दोनों ही टुकड़ों में 10 से 12 लौंग की कलियां खोंस दें. अब इन टुकड़ों को कमरे के कोनों में या खिड़की के पास रख दें. नींबू और लौंग की मिली-जुली खुशबू के कारण मच्छर उस जगह के आसपास भी नहीं भटकेंगे. यह तरीका बेहद आसान है और इसके लिए आपको कोई धुआं भी नहीं करना पड़ता.

लहसुन के पानी का कर सकते हैं इस्तेमाल

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन लहसुन की तेज गंध भी मच्छरों को भगाने में बहुत मददगार साबित होती है. इसके लिए सबसे पहले लहसुन की 5 से 6 कलियों को अच्छे से कूटकर एक कप पानी में अच्छी तरह उबाल लें. जब यह पानी अच्छे से ठंडा हो जाए, तो इसे एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें. अब स्प्रे बोतल की मदद से इस पानी का छिड़काव घर के उन हिस्सों में करें जहां पर अंधेरा रहता है, जैसे कि पर्दों के पीछे, सोफे के नीचे या कोनों में. इसकी तेज और तीखी गंध की वजह से मच्छर तुरंत वहां से हट जाते हैं.

कुछ बेसिक बातों का ख्याल रखना भी जरूरी ह

मच्छरों से पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए सिर्फ नुस्खे अपनाना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें पनपने से रोकना भी आपके लिए उतना ही जरूरी है. मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए सबसे पहले अपने घर के आसपास, कूलर में, गमलों की प्लेटों में या किसी भी खाली बर्तन में पानी को इकट्ठा होने का मौका न दें. ऐसा इसलिए क्योंकि मच्छर हमेशा ठहरे हुए पानी में ही अपने अंडे देते हैं. मच्छर आमतौर पर शाम के समय सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं. इसलिए सूरज डूबने से ठीक पहले खिड़की और दरवाजे बंद कर लें. इसके अलावा बारिश के इन दिनों में, खासकर बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं ताकि उन्हें मच्छरों के काटने से बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें: किचन से कॉकरोच का होगा हमेशा के लिए सफाया, आज ही बदल लें अपनी ये 5 आदतें

Previous article डीएम के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, सीओ पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश
Next article बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए देना पड़ सकता है ड्राइविंग टेस्ट
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel