[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शाम की चाय का मजा हो जाएगा दोगुना, सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये 5 टेस्टी ईवनिंग स्नैक्स

शाम की चाय का मजा हो जाएगा दोगुना, सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये 5 टेस्टी ईवनिंग स्नैक्स

0
शाम की चाय का मजा हो जाएगा दोगुना, सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये 5 टेस्टी ईवनिंग स्नैक्स
शाम के नाश्ते में चाय के साथ क्या खाएं? Ai image

Instant Snacks Ideas: दिनभर की थकावट के बाद अगर एक कप कड़क चाय और उसके साथ कुछ गर्मागर्म स्नैक्स मिल जाएं, तो बात ही कुछ और होती है. चाय की पहली चुस्की और स्नैक्स की पहली बाइट लेते ही हम पूरे दिन की थकान को कुछ ही पलों में भूल जाते हैं. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि दिनभर की थकावट की वजह से न तो हमारे पास स्नैक्स तैयार करने की एनर्जी होती है और न ही किचन में देने के लिए ज़्यादा समय. ऐसा होने पर अक्सर हम मन मारकर पैकेट से कुछ भी निकालकर चाय के साथ खा लेते हैं. अगर आपकी कहानी भी ठीक ऐसी ही है और आप हर दिन एक ही तरह के स्नैक्स खाकर ऊब चुके हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ बेहद टेस्टी और इजी स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें तैयार करने में आपको ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट का समय लगेगा. लेकिन, जब ये स्नैक्स एक बार तैयार हो जाएंगे, तो ये आपकी शाम की चाय का मज़ा आसानी से दोगुना कर देंगे. तो चलिए, इन स्नैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Quick Evening Snacks Recipe
शाम की चाय का मजा हो जाएगा दोगुना, सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये 5 टेस्टी ईवनिंग स्नैक्स 3

शाम के नाश्ते में ट्राय करें सूजी की इंस्टेंट इडली

अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ लाइट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो सूजी की इडली एक बेहतरीन चॉइस बन जाता है. इसे बनाने के लिए आपको घंटों तक बैटर को फर्मेंट करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी सूजी में आधा कटोरी दही, थोड़ा सा पानी और नमक मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अब इसमें एक छोटा चम्मच इनो पाउडर मिलाएं और इडली स्टैंड में डालकर 5 से 7 मिनट के लिए स्टीम कर लें. आपकी एकदम सॉफ्ट और स्पंजी इडली चाय के साथ खायी जाने के लिए तैयार है। इसे हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

ये भी पढ़ें: सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि बच्चे हो जाएंगे आपके फैन

बच्चों से लेकर बड़ों का फेवरेट क्रिस्पी ब्रेड पिज्जा

क्रिस्पी ब्रेड पिज्जा एक ऐसी डिश है जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी खूब पसंद करते हैं. आप इसे उनका ऑल टाइम फेवरेट स्नैक भी मान सकते हैं. बिना ओवन के तवे पर बनने वाला यह ब्रेड पिज्जा सिर्फ 5 से 7 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस पर थोड़ा सा पिज्जा सॉस या टोमैटो केचप लगाएं. इसके बाद ऊपर से अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां जैसे कि प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और कॉर्न डालें. अब इसके ऊपर से खूब सारा मोजेरेला चीज और थोड़ा सा ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें. इसके बाद एक तवे पर थोड़ा सा बटर लगाकर ब्रेड को ढककर तब तक सेंकें जब तक चीज पूरी तरह पिघल न जाए. शाम के चाय साथ खाने के लिए आपका क्रिस्पी ब्रेड पिज्जा तैयार है.

शाम की भूख को मिटाने में फायदेमंद चटपटी भेलपूरी

अगर आपको शाम के समय जोरों की भूख लगी हुई है, लेकिन गैस जलाने का मन बिलकुल भी नहीं है, तो ऐसे सिचुएशन में भेलपुरी आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस बन जाता है. चटपटी भेलपुरी को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मुरमुरा लें. इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, उबले आलू के टुकड़े और हरी मिर्च डालें. अगर आप इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ी सी नमकीन, भुनी हुई मूंगफली और पापड़ी को क्रश करके मिक्स कर दें. अब इसके ऊपर से हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी, नींबू का रस, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. लास्ट में ऊपर से बारीक वाले सेव और हरे धनिये से गार्निश करके सर्व करें.

ये भी पढ़ें: सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट

मिनटों में तैयार हो जाएगा कैफे स्टाइल चीज गार्लिक टोस्ट

अगर आप चाहें तो शाम की चाय के साथ कैफे स्टाइल चीज गार्लिक टोस्ट को भी घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना बेहद ही आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच बटर लें. इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन, बारीक कटा हरा धनिया और चिली फ्लेक्स मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब इस गार्लिक बटर को ब्रेड की स्लाइस पर अच्छी तरह लगाएं और फिर ऊपर से थोड़ा सा कद्दूकस की हुई चीज इसपर डाल दें. इसके बाद एक तवे को हल्का गर्म करें और ब्रेड को धीमी आंच पर ढककर 2 मिनट के लिए सेक लें. जैसे ही चीज मेल्ट हो जाए और ब्रेड नीचे से क्रिस्पी हो जाए, इसे तवे से उतार लें और चाय के साथ इसके मजे लें.

क्रिस्पी आलू पोहा कट्स भी है एक बेहतरीन चॉइस

अगर आपके घर पर अचानक से मेहमान आ गए हैं, तो उन्हें सर्व करने के लिए क्रिस्पी पोहा कट्स भी एक शानदार चॉइस है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधे कप पोहे को पानी से धोकर 2 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाए. अब इस पोहे में एक उबला और मैश किया हुआ आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, आधा चम्मच चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. सभी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिलाकर एक आटा जैसा तैयार कर लें. अब इसकी छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें और तवे पर थोड़े से तेल में दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई कर लें.

ये भी पढ़ें: रात की भूख भी मिटेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा, डिनर में शामिल करें ये 5 सुपर लो कैलोरी फूड्स

Previous article खोल दिए गए तेनुघाट डैम के 2 रेडियल गेट, बढ़ेगा दामोदर नदी का जलस्तर; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Next article बैंक से 2 लाख निकालकर लौट रहे व्यक्ति से दिनदहाड़े छिनतई , CCTV खंगाल रही पुलिस
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel