IAS ही नहीं, IPS-IFS की ट्रेनिंग कहां होती है? देखें पूरी लिस्ट

UPSC Training Academics: IPS अफसर की ट्रेनिंग सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकैडमी (SVPNPA) में होती है. यहां उन्हें पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल करने की ट्रेनिंग दी जाती है. ऐसे ही अलग-अलग सेवा के लिए अलग-अलग क्रेंद हैं.

By Shambhavi Shivani | March 18, 2026 2:06 PM

UPSC Training Academics: UPSC परीक्षा पास करना सिर्फ पहला कदम होता है. असली सफर इसके बाद शुरू होता है. जब चुने गए कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है. अब तक आप जानते होंगे कि यूपीएससी क्रैक करने के बाद सभी कैंडिडेट्स LBSNAA (Lal Bahadur Shastri National Academy Of Administration) जाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है, कैडर और रोल के अनुसार, कैंडिडेट्स को अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाता है.

IAS-IPS को किस चीज की ट्रेनिंग दी जाती है?

IAS, IPS और अन्य सेवाओं के अधिकारियों को उनके रोल के अनुसार स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें प्रशासन, लॉ एंड ऑर्डर, फील्ड वर्क और मैनेजमेंट जैसी जरूरी स्किल्स सिखाई जाती हैं. यही ट्रेनिंग उन्हें देश की जिम्मेदारी संभालने के लिए मजबूत बनाती है.

IAS की ट्रेनिंग कहां होती है?

IAS की ट्रेनिंग LBSNAA में होती है. इस दौरान उन्हें एडमिनिस्ट्रेशन, लॉ एंड ऑर्डर, इकोनॉमिक्स और जिला प्रशासन से जुड़े विषयों की गहन जानकारी दी जाती है. साथ ही भारत दर्शन और फील्ड ट्रेनिंग के जरिए उन्हें ग्राउंड लेवल का एक्सपीरियंस होता है.

IPS की ट्रेनिंग कहां होती है?

IPS अफसर की ट्रेनिंग हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में होती है. यहां पुलिसिंग, क्राइम इंवेस्टिगेशन, साइबर क्राइम, फॉरेंसिक और हथियारों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाती है. इसके साथ ही फिजिकल फिटनेस, ड्रिल, फायरिंग और कमांडो स्तर की ट्रेनिंग पर भी खास ध्यान दिया जाता है.

IFS की ट्रेनिंग कहां होती है?

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अफसर डिप्लोमेसी सिखाने के लिए दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान (SSIFS) में ट्रेनिंग दी जाती है. यहां उन्हें इंटरनेशनल रिलेशन, फॉरेन लैंग्वेज और प्रोटोकॉल सिखाया जाता है.

IRS की ट्रेनिंग कहां होती है?

देश में टैक्स कलेक्शन और टैक्स चोरी पर रोक लगाने की भूमिका IRS की होती है. साथ ही फॉरेंसिक ऑडिट, साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे काम को देखने की जिम्मेदारी भी IRS की होती है. इनकी ट्रेनिंग नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकैडमी (NADT) में होती है. यहां उन्हें टैक्स लॉ, अकाउंटिंग और इकोनोमॉकिस की डेप्थ नॉलेज दी जाती है.

यह भी पढ़ें- दिन में जॉब, रात में UPSC की तैयारी, किरण ने हासिल की AIR 53